फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को पलायन कराने वाले माफिया, गुंडे ही अब यूपी से पलायन कर गए : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शनिवार को बरेली सराय शिवाजी चौक स्थित प्रेम शंकर वाटिका में भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंघल के समर्थन में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद में प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि यहां के मतदाताओं ने वर्ष-2014 के लोकसभा चुनाव में सत्यपाल सैनी के रूप में सांसद दिया था।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र की 29 साल की लड़ाई इस बार जीत में परिवर्तित होगी। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि लोगों को पलायन कराने वाले माफिया गुंडे ही अब यूपी से पलायन कर गए हैं। अब फिर बाबा जी का बुल्डोजर तैयार है, इन्हें भगाने के लिए। आपको इन्हें भगाना है तो 14 फरवरी को कमल का बटन दबाना होगा। संभल में डिप्टी सीएम ने कल्याणकारी योजनाओं को गिनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विकास के नाम पर वोट मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें