फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय ट्रक के ऊपर से गिरा चालक, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/नरौली। थाना बनियाठेर क्षेत्र के संभल मार्ग पर नरौली के निकट ट्रक के ऊपर सो रहा चालक अचानक नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां रविवार की सुबह घायल की मौत हो गई। चालक की शिनाख्त अमरोहा निवासी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि चालक ट्रक में आम भरकर अमरोहा से बिहार ले जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब दस बजे संभल मार्ग स्थित नरौली-जनेटा के पास एक अधेड़ व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था और दर्द से तड़प रहा था। राहगीरों की सूचना पर नरौली पुलिस चौकी इंचार्ज योगराज सिंह ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करा दिया। रविवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सक ने मौत की सूचना पुलिस को दी। नरौली पुलिस ने सीएचसी पहुंच मृतक के कपड़ों की तलाशी ली। इसमें अमरोहा निवासी सलमान का मोबाइल नंबर मिला। उस नंबर पर पुलिस ने फोन कर मृतक का फोटो भेजा। सलमान ने बताया कि मृतक व्यक्ति का नाम मोहम्मद अहमद उर्फ भूरे (50) निवासी मोहल्ला लकड़ा अमरोहा का निवासी है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। मृतक चालक के छोटे भाई मेहरबान ने बताया कि चालक भूरे अमरोहा से ट्रक में आम भरकर बिहार जा रहा था। जोया के पास दूसरे चालक को ट्रक चलाने के लिए दे दिया और वह छत पर जाकर सो गया।
नरौली-जनेटा के बीच ट्रक के ब्रेक लगने पर वह नीचे आ गिरा। भूरे के नीचे गिरने की जानकारी ट्रक चला रहे चालक को नहीं हो सकी। चालक ने चंदौसी आकर देखा तो भूरे ट्रक पर नहीं था। इसके बाद चालक ने भूरे के परिजनों को जानकारी दी। भूरे ट्रक चालक था। सूचना मिलने के बाद परिजन सीएचसी के लिए चल दिए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें