फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात से हो रही बारिश से शहर हुआ जलमग्न, नागरिकों को परेशानी

विज्ञापन
चंदौसी में बारिश के बाद स्टेशन रोड पर हुए जलभराव से गुजरता साइकिल सवार - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। बुधवार की रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश गुरुवार की सुबह नौ बजे तक हुई। बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे सड़कों से पानी उतरने के बाद यातायात सुचारु हो सका है। बारिश के दौरान कुछ मोहल्लों के घरों में भी पानी घुसने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब तीन बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश गुरुवार की सुबह नौ बजे तक होती रही। इससे शहर के बाजारों व मोहल्लों की सड़कों पर तीन से साढ़े फीट पानी भर गया। नगर के स्टेशन रोड, संभल गेट, मुंसिफ रोड, शक्ति नगर, सुभाष रोड, एफआर रोड, कागजी मोहल्ला, संभल गेट, गोशाला रोड, आवास विकास कालोनी, पंचशील कालोनी, विकास नगर, सीता रोड सहित अन्य गली-मोहल्लों ने तालाब का रूप धारण कर लिया।
घर के बाहर जलभराव होने से नागरिक घरों में कैद होकर रह गए। जलभराव के बीच बाहर निकले लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर 12 बजे तक सड़कों से पानी उतरने के बाद आवागमन सुचारुहो सका।
विज्ञापन

घरों में घुसा बारिश का पानी
बुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश का पानी घरों में तक घुस गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के शक्ति नगर, जारई गेट, घटलेश्वर गेट, गांव मौलागढ़ के विकास नगर, पंचशील कालोनी में कुछ घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर गया। बारिश के पानी से साथ-साथ घरों में नाली की गंदगी घरों में घुसने से लोगों को साफ-सफाई करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें