संभल। जिले की प्रारंभिक सहकारी समितियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। जिले की सभी 73 समितियों में प्रबंध कमेटी के सदस्यों, सभापति व उप सभापति पद के लिए मतदान होना है। इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता वीरेंद्र प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि जिले में तीन तरह की समितियां हैं। जिसमें साधन सहकारी समिति, क्षेत्रीय सहकारी समिति व कृषि सहकारी समिति शामिल हैं। प्रबंध कमेटी में संचालक, अध्यक्ष (सभापति) व उपाध्यक्ष (उप सभापति) पद पर चुनाव होगा। हर समिति में नौ संचालक के अलावा एक-एक सभापति व उप सभापति चुने जाएंगे।
बताया कि समितियों में किसान सदस्य होते हैं, वही मतदान करेंगे। हर पांच साल में चुनाव होता है। समिति का संचालन प्रबंध कमेटी ही करती है। लोन व खाद का वितरण समितियों से किसानों को होता है। एक्ट के मुताबिक अलग-अलग अधिकार पदाधिकारियों को दिए गए हैं।