संभल। सफाई कर्मचारी का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्लॉक के अधिकारी व परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ब्लाक जुनावई के गांव दबथरा हरलाल में तैनात सफाई कर्मी महेश चंद्र (40) का शव बुधवार सुबह साप्ताहिक बाजार के नजदीक एक किराए के कमरे में लटका मिला। सफाई कर्मचारी मूलरूप से अलीगढ़ जिल के गांव जतनपुर का निवासी था। सफाई कर्मी ने आठ दिन पहले ही कमरा किराए पर लिया था। मकान स्वामी सोमवीर ने बताया कि बुधवार की सुबह मकान का दूसरा किराएदार सुरेंद्र सिंह सफाई कर्मी के मकान में हाथ धोने गया तो महेश चंद्र का शव अंगोछे के फंदे से लटका हुआ था। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ हो जाएगा।