फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। थाना क्षेत्र के गांव में आबादी के निकट बबूल के पेड़ पर 16 वर्षीय किशोर का शव लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव के लोग शुक्रवार की शाम जंगल से काम कर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्हें आबादी के निकट बबूल के पेड़ पर फंदे में किशोर का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि किशोर की मां की कुछ दिन पूर्व ही मृत्यु हो गई थी। तब से पिता ही बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था।
परिवार में किशोर सभी का चहेता था। किशोर द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से सभी हैरान हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि किशोर की मौत के विषय में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिलती है तो पुलिस द्वारा जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें