फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदानित यूरिया के शक में टीमों का औद्योगिक इकाइयों पर छापा

विज्ञापन
चंदौसी की औद्योगिक इकाई में जांच करते एसडीएम व उप कृषि निदेशक। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर कृषि व प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से अनुदानित यूरिया की आशंका को लेकर औद्योगिक इकाइयों पर छापामारा। लेकिन कहीं भी अनुदानित यूरिया नहीं मिली। टीम को कुछ इकाई बंद भी मिलीं।
विज्ञापन

चंदौसी तहसील क्षेत्र में एसडीएम राजपाल सिंह, उपकृषि निदेशक हीरा सिंह जीना ने संयुक्त रूप से आठ औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। चार औद्योगिक इकाई बंद मिलीं। रुकमणी देव दास खल वाले सीता आश्रम रोड, मैसर्स गायत्री इंडस्ट्रीज हनुमान गढ़ी, मैसर्स वीनस शुर मिल, मैसर्स विशेष हेडिंग कंपनी दुर्गा कॉलोनी बहजोई में अनुदानित यूरिया नहीं मिला। संभल तहसील में एसडीएम अभिनव गोपाल, जिला कृषि अधिकारी ओेंकार सिंह की टीम औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। संभल की कुरैशी प्लाइवुड में 56 बोरों यूरिया औद्योगिक प्रयोग वाला मिला। मैसर्स वसीम पेंट बंद मिली। एसएफ क्राफ्ट इंडिया में यूरिया का प्रयोग नहीं मिली।
जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई शासन के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की गई थी। औद्योगिक इकाइयों में कॉमर्शियल यूरिया का इस्तेमाल होता है। उनमें अनुदानित यूरिया का इस्तेमाल होने के शक में कार्रवाई की गई। पर कहीं भी अनुदानित यूरिया नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें