फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के किसानों को नि:शुल्क मिलेगा बासमती का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के किसानों को नि:शुल्क पांच किलो बासमती का बीज जिला कृषि विज्ञान केंद्र उपलब्ध कराएगा। बशर्ते इसके लिए किसानों को तीस अप्रैल तक आवेदन करना होगा। किसानों को जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की फोटो स्टेट प्रति लेकर जिला विज्ञान केंद्र पहुंचना होगा। यही से बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों की आमदनी केवल फसलों के दाम बढ़ने से ही नहीं बल्कि अच्छी पैदावार होने से बढ़ती है। गेहूं की फसल के बाद अब धान के फसल की बारी है। मुख्य तौर पर जिले के किसान बासमती की खेती करना पसंद करते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में किसान बासमती धान की रोपाई करते है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को बासमती की उन्नत प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। जिला कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति के किसानों को पांच किलो तक बांसमती का उन्नतशील बीज नि:शुल्क दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को आवेदन करना होगा। बोले किसान जो बीज चाहते हैं, उसके लिए तीस अप्रैल तक आवेदन जिला कृषि विज्ञान केंद्र पल्था पहुंचकर कर दें। इस दौरान किसानों को अपना जाति प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड की छाया प्रति साथ लाना होगा।
बासमती का पांच किलो निशुल्क बीज अनुसूचित जाति के लोगों को मिलेगा। जिले के ऐसे किसानों से तीस अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं, ताकि आवश्यकतानुसार बीज मंगाया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा.अरविंद कुमार, नोडल अधिकारी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें