फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने चीनी मिल के आसपास गांवों में पानी के लिए सैंपल

विज्ञापन
असमोली के गांव शाहपुर सोत में नाले के पानी का नमूना लेती टीम। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने दूसरे दिन भी असमोली चीनी मिल क्षेत्र के आसपास गांवों में प्रदूषण के संबंध में लोगों से जानकारी ली और पानी के सैंपल लिए। इससे पहले टीम ने असमोली ब्लॉक परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। जरूरी जानकारी प्रशासन से लेने के बाद तीन अलग-अलग टीमें कई गांवों में घूमीं।
विज्ञापन

गुरुवार को असमोली विकासखंड के परिसर में पहुंची केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने उप जिलाधिकारी रमेश बाबू, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ बैठक की। क्षेत्र में हो रहे वायु प्रदूषण, कृषि प्रदूषण व जल प्रदूषण की समस्याएं जानीं। इस दौरान धामपुर शुगर मिल के आसपास के चार किलोमीटर के गांवों में प्रदूषण की बात सामने आई। जिसके बाद मिल के आसपास के कुछ गांवों को चिन्हित किया गया। उनमें जाने के लिए तीन टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने गांव-गांव जाकर व्यक्तियों से जानकारी ली। मिट्टी व पानी के सैंपल लिए। इन तीनों टीमों में मुख्यत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारी के साथ-साथ स्थानीय कर्मचारियों में कृषि विभाग व जल विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।
गुरुवार को दवोई, शाहपुर सिरपुरा, इकरोटिया, भूड़ा बेगमपुर, असमोली, अकबरपुर गहरा, बिलालपत, शफातनगर, रामनगर, राया बुजुर्ग आदि गांवों से सैंपल लिए गए हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा की इस चीनी मिल से हमारे यहां अत्यधिक प्रदूषण हैं। जिससे पानी पूरी तरह से दूषित हो चुका है। सांस लेने में दिक्कत रहती है। मिल से होने वाली ध्वनि से भी कुछ लोगों को हार्ट की दिक्कत हो चुकी है। मिल की चिमनी से निकलने वाले धुएं में जो राख निकलती है, वह भी घरों में आकर गिरती है। जिस कारण कई लोग दमा से पीड़ित हैं। फिलहाल टीम ने लोगों से बातचीत और उनके बयान व सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें