बहजोई। चोरी का सोना खरीदने के आरोप में सराफा व्यापारी को उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बुधवार को शाम उत्तराखंड की ज्वालापुर पुलिस बहजोई आई और अपने साथ लाए दो चोरी के आरोपियों की निशानदेही पर नगर के सराफा व्यापारी को पकड़ लिया। सराफा व्यापारी को पुलिस पकड़कर कोतवाली लाई और पूछताछ की। करीब घंटे भर से अधिक की गई पूछताछ के बाद उत्तराखंड पुलिस नगर के पुराना बाजार स्थित दुकान स्वामी सराफा व्यापारी को अपने साथ ले गई। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र त्यागी ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस से जानकारी लेने पर सामने आया कि उत्तराखंड के थाने में सोने की चोरी को लेकर एक मामला दर्ज था। उत्तराखंड पुलिस अपने साथ चोरी के आरोपी भी लाई थी। साथ आए आरोपियों की ओर से सोने की खरीद को लेकर बहजोई के सराफा व्यापारी की जानकारी दी गई। फिलहाल उत्तराखंड पुलिस सराफा व्यापारी को अपने साथ ले गई है।