फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधतंत्र पर भविष्य खराब करने का आरोप लगा विद्यार्थियों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर के एक इंटर कालेज में इंटरमीडिएट में प्रमोट हुए छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधतंत्र पर भविष्य खराब करने का आरोप लगाते हुए गोशाला रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन पर छात्रों ने आधे घंटे बाद जाम खोला। जाम लगने के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम खुलने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधतंत्र की लापरवाही के कारण आरएस इंटर कॉलेज चंदौसी के इंटरमीडिएट के छात्रों की अंक तालिका पर अंक अंकित नहीं है। सभी विद्यार्थियों की अंक तालिका पर प्रमोट लिखा है। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि उन्हें किसी भी महाविद्यालय में दाखिला नहीं मिल रहा है, क्योंकि अंक तालिका पर अंक ही नहीं दर्शाए गए हैं। जिससे उनका भविष्य अंधकार में जाता नजर आ रहा है। जबकि विद्यालय प्रबंधन पहले ही अपनी गलती स्वीकार कर चुका है। गुरुवार को विद्यालय प्रबंधतंत्र के विरोध में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के बाहर गोशाला रोड पर सुबह 11.45 बजे जाम लगा दिया और विद्यालय प्रबंधतंत्र के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। जाम लगने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल मौके पर जा पहुंचे और जाम लगा रहे छात्रों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
इसके बाद विद्यालय में प्रभारी निरीक्षक ने छात्रों के साथ विद्यालय प्रबंधक से बात की। प्रभारी निरीक्षक ने छात्रों से कहा कि वह एक शिकायती पत्र उन्हें दे। जिसे वह उच्चाधिकारियों के पास भेजकर समस्या का समाधान कराएंगे। गोशाला रोड पर लगने के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम खुलने के बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम लगाने वालों में हिमानी, वीरपाल, अंशिका, अनुष्का, प्रिया, देव, मृगांग, गोल्डन, विजय कुमार सहित अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें