फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मुरादाबाद निवासी दंपती समेत उनके दो बच्चे भी शामिल हैं। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एक किशोर व युवक की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव फिरोजपुर के निकट मुरादाबाद की ओर से आ रही सवारियों से भरी ई-रिक्शा में गोबर से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार मुरादाबाद निवासी मुन्ना उसकी पत्नी पूजा, बेटे कृष्णा और देवा समेत एक अन्य व्यक्ति लईक भी घायल हो गया। हादसा होते देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मुन्ना व उसके बेटे कृष्णा की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मुन्ना अपने परिवार के साथ मुरादाबाद से ई-रिक्शा में सवार होकर नखासा थाना क्षेत्र के रायसत्ती में अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे। जैसे ही गांव फिरोजपुर के निकट पहुंचा तो हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें