फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से मिट्टी लेने गई महिला के ऊपर गिरा जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न (संभल)। गांव सैंधरी में तालाब से मिट्टी लेने गई महिला के ऊपर जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का एक बेटा भी करंट की चपेट में आ गया। जिसको बमुश्किल बचाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, लेखपाल ने गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई। हैरानी इस बात की है कि बिजली विभाग का कोई नुमाइंदा मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैंधरी में रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे तालाब से मिट्टी लेने के लिए गांव की महिलाओं के साथ अनिता देवी (35) पत्नी श्यामवीर सिंह गईं थीं। साथ में अनीता के दो बच्चों भी साथ में थे। जैसे ही तालाब के किनारे पहुंची तो तालाब के किनारे से होकर गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर महिला पर आ गिर गया। जिससे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। साथ ही महिला का बेटा अनुज कुमार (12) भी करंट की चपेट में आ गया था। पशुओं के लिए चारा लेने गए गांव के ही दीनदयाल सिंह ने मौके की ओर दौड़कर अनुज को किसी तरह करंट से दूर किया। किशोर मामूली रूप से झुलस गया है। साथ ही बिजली की सप्लाई को बंद कराया गया। परिजनों को यह जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। महिला के पति श्यामवीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हुई है। महिला के तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अनुज का उपचार कराया गया है। वहीं बिजली विभाग के अफसरों का पक्ष जानने के लिए उसने बात करनी चाही लेकिन अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग उठाई
संभल। सैंधरी गांव में घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। एकत्रित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन विभागीय अफसर सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को महिला अनीता देवी की मौत के बाद जब भीड़ लगी तो लोगों में आक्रोश पनप गया। बड़ी संख्या में एकत्र लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि तीन माह पहले भी अधिशासी अभियंता को पत्र देकर जर्जर लाइन को बदलने की मांग की थी, लेकिन अब तक इस लाइन को नहीं बदला जा सका। जिससे हादसा हो गया। बिजली विभाग लगातार कोताही बरत रहा है, इसका खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। कहीं भी शिकायत कर लो कोई सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं है। लापरवाही की हद हो गई है। अब यदि ऐसी घटना हुई तो रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा।
जर्जर लाइन से डेढ़ साल में हो चुके हैं कई हादसे
ओबरी। सैंधरी गांव में एक दो नहीं बल्कि कई हादसे बिजली विभाग की लापरवाही से अब तक हुए हैं। हादसों के बाद भी विभागीय अफसर लापरवाह बने हुए हैं।
13 मई-2020 में मनोटा-रतनपुर कलां मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक पर जर्जर लाइन का तार टूट कर गिर गया था, जिससे ट्रक में आग लग गई थी। ट्रक चालक और ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया था, जबकि अगस्त माह में शादी समारोह कार्यक्रम के लिए लगाए गए टैंट में जर्जर तार टूट कर गिर गया था। जिससे आग लग गई थी। विवाह कार्यक्रम में भाग ले रहे बराती और घरातियों में भगदड़ मच गई थी। इस दौरान भी कई लोग करंट की चपेट में आकर मामूली रूप से झुलस गए थे। जबकि आबादी के बीच घरों के आगे बंधे किसानों के तीन पशुओं भी तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आकर मर चुके हैं। इसके अलावा हाईटेंशन के इन जर्जर तारों के टूट कर गिरने से अलग-अलग घरों में लगे हैडपंपों में करंट प्रवाह से करीब छह लोग झुलस भी चुके हैं। छठी घटना में महिला अनीता की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें