फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा मुसलमानों को डरा कर रखना चाहती है : ओवैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि सपा मुसलमानों को डरा कर रखना चाहती है। मुसलमानों को अपने हक के लिए बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से रामपुर में कर्नाटक के हिजाब विवाद पर सवाल पूछा गया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अखिलेश की आंखों पर हिजाब पड़ चुका है।
विज्ञापन

ओवैसी शनिवार को संभल के दीपासराय में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में ओवैसी अखिलेश यादव और स्थानीय विधायक पर जमकर बरसे, लेकिन सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की जमकर तारीफ की। कहा कि नकाब और हिजाब पर अखिलेश ने चुप्पी साध रखी है। यहां के विधायक ने क्षेत्र का नहीं बल्कि अपना विकास किया है। कहा कि सीएए के विरोध में प्रदर्शन करने वाले दो युवकों की मौत हो गई, लेकिन उनसे मिलने ना तो स्थानीय विधायक पहुंचे और ना ही अखिलेश।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें