फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी जीआरपी ने किया थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। बुधवार को एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने चंदौसी रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी की। एसपी के थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ आनर दिया। इसके बाद एसपी जीआरपी ने थाने में माल खाने, कारागार, अभिलेखों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसपी अपर्णा गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव, कोरोना संक्रमण व 26 जनवरी को लेकर उनका चंदौसी दौरा हुआ है। उन्होंने थाने में तैनात सिपाहियों व एसओ से कहा कि लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों से सावधानी बरते। क्योंकि ट्रेनों में जीआरपी व यात्रियों का अटेचमेंट होता है। इसलिए सिपाही कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ट्रेनों में अपनी ड्यूटी को अंजाम दें। गणतंत्र दिवस को लेकर बाहर से आने वाले यात्रियों के सामनों की चेकिंग अवश्य करें। उन्होंने सिपाहियों ने की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा, आरपीएफ थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें