फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री कल्कि जयंती महोत्सव का पहला दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे श्री कल्कि विष्णु मंदिर में शुक्रवार को कल्किदेव के जयकारों से गूंज उठा। सुबह को जय कल्कि जय जगतपते पदमापति जय रमापते के महामृत्यु जाप की गूंज और हवन से उठती सुगंध ने भक्तों को सराबोर कर दिया। मौका था संभल में आयोजित दो दिवसीय श्री कल्कि जयंती महोत्सव और भव्य गारूड़ी रथयात्रा के शुभारंभ का। इसमें आसपास और दूरदराज से पहुंचे भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रात को अतारी उतारी गई और प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

श्री कल्कि सेना निष्कलंक दल के तत्वावधान में शुक्रवार को दो दिवसीय श्री कल्कि जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। पहले दिन भगवान कल्कि और मां पदमा का दिव्य शृंगार किया गया। सुंदरकांड और कल्कि चालीसा का पाठ किया गया। शाम को चार बजे भव्य गारूड़ी रथयात्रा कोविड-19 के चलते शहर में तो नहीं निकाली गई। लेकिन भक्तों के दर्शन के लिए दिव्य श्रृंगार के बाद भगवान श्री कल्कि और मां पदमा की प्रतिमा को भव्यरुपी गारूड़ी रथयात्रा में विराजमान किया गया।
इसका उद्घाटन सेवानिवृत्त जज सतीश कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने किया। भक्तों की भीड़ ने दिव्य ज्योत के अलौकिक दर्शन किए। भगवान श्री कल्कि के भजन गाए गए। उनको जन्मोत्सव की बधाई दी गई। पांच घंटे का अखंड जाप किया गया। पंडित नरेंद्र प्रसाद शास्त्री और आचार्य शोभित शास्त्री ने विधिवत पूजन कराया।
विज्ञापन

इस दौरान कृष्ण प्रसाद मिश्र, अजय गुप्ता, विकास वर्मा, ऋषभ श्रीवास्तव, शशांक शर्मा, उज्ज्वल सक्सेना, अक्षय शर्मा, वैभव शर्मा, राजवीर सिंह, मोहित रस्तोगी, हेमंत कश्यप, हरिओम, संजू, आकाश चौहान, प्रशांत शर्मा, सोनू गोला, नीलम वार्ष्णेय, सचिन रस्तोगी, डॉ. अरविंद गुप्ता, संजय सांख्यधर आदि रहे। संचालन गगन वार्ष्णेय व कुलदीप गुप्ता ने किया।
ऐंचोड़ा कंबोह में धूमधाम से मनाई कल्कि जयंती
असमोली। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में श्री कल्कि जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह में नौ बजे हवन हुआ। इसमें आहुतियां देकर भगवान श्री कल्कि के शीघ्र प्राकट्य की कामना की गई। भक्तों ने भगवान श्री कल्कि के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने श्री कल्कि भगवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कहा कि भगवान विष्णु का दशम अवतार कलयुग में श्री कल्कि के रूप होगा। संभल की भूमि बहुत पवित्र है। कल्कि धाम के प्रवक्ता गणेश ईशू प्रखर ने सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान लवकुश शर्मा, सुधीर चाहल, मुनिदेव त्यागी, प्रभा त्यागी, निशांत त्यागी ,पंकज गुप्ता, मूलचंद त्यागी, कपिल त्यागी, राजपाल त्यागी, शताक्षी, प्रियंका, गौरव यादव, इतरत हुसैन बाबर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें