फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, गैरहाजिर मिले बीएलओ पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए उप जिलाधिकारी रमेश बाबू भ्रमण पर निकले। पोलिंग बूथों का जायजा लिया। इस दौरान गैरहाजिर मिले बीएलओ को एसडीएम ने सख्त चेतावनी दी। साथ ही बीएलओ को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिनकी आयु आगामी एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी हो रही है। वह युवा मतदाता बनने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए रविवार को विशेष पोलिंग बूूथों पर विशेष शिविर लगाए गए। उप जिलाधिकारी रमेश बाबू ने निरीक्षण कर बूथों का जायजा लिया। जवाहरलाल मैमोरियल इंटर कॉलेज में बने चार पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। वहां पर उन्हें सभी बीएलओ उपस्थित मिले। आईएम इंटर कालेज में बने तीन पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। बीएलओ आंगनबाड़ी वर्कर कलावती अनुपस्थित मिलीं। इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए उप जिलाधिकारी रमेश बाबू ने आंगनबाड़ी वर्कर कलावती को फोन पर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बिना कारण के अनुपस्थित रहने पर गिरफ्तारी तक की जा सकती है। तुरंत बूथ पर पहुंचने के निर्देश दिए।
उधर, पवांसा ब्लॉक के गांव आढोल में रविवार की सुबह 10:19 बजे पर प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट में ताले लटके हुए थे। बीएलओ मौजूद नहीं थे। सुपरवाइजर अरविंद गुप्ता ने बताया कि गांव आढोल बूथ संख्या 298 पर राजबाला रिश्तेदारी में मौत हो जाने की वजह से नहीं पहुंचेगी। इसकी सूचना उन्होंने 8:00 बजे ही मुझे दी थी। गांव चंदायन में सुबह 10:35 बजे पर प्राथमिक विद्यालय पर बीएलओ मौजूद नहीं थे। मुख्य गेट में ताला लग रहा था। गांव हैबतपुर में सुबह 10:38 बजे पर प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट में ताले लगे हुए थे। बीएलओ मौके पर मौजूद नहीं थे। गांव सहेरिया उर्फ सैंडा में सुबह 11:00 बजे प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बीएलओ मौजूद नहीं थे। गांव हैबतपुर प्राथमिक विद्यालय में दोपहर 1:14 बजे पर निरीक्षण के लिए सुपरवाइजर प्रवीण कुमार गुप्ता पहुंच गए तो बीएलओ मौजूद मिले। बूथ संख्या 168 पर छह बूथ संख्या 169 पर 8 बूथ संख्या 170 पर 7 पर नए वोट बनवाने के लिए आवेदन किए गए। जिनकी जांच पड़ताल के बाद बीएलओ ने स्वीकृति कर ली है।
विज्ञापन

अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ की जानकारी मांगी गई है। अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ के खिलाफ निश्चित कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन के इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

रमेश बाबू, उप जिलाधिकारी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें