चंदौसी/जनेटा/बबराला। यूक्रेन से घर लौटे छात्र-छात्राओं का रविवार को एसडीएम व तहसीलदार ने हालजाना। इस दौरान विद्यार्थियों व उनके परिजनों भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा की तारीफ भी की।
रविवार की सुबह एसडीएम राजपाल सिंह व तहसीलदार दीपक कुमार यूक्रेन से लौटे सीकरी गेट निवासी छात्र मोहम्मद अल फहाद के घर पहुंचे। यहां दोनों अधिकारियों ने छात्र मोहम्मद अल फहाद से जानकारी की। इसके बाद विकास नगर निवासी रजत जोहल, गांव जनेटा निवासी मोहम्मद शारिक व मोहम्मद कैश तथा बहजोई की आयुषी वार्ष्णेय के घर गए। दोनों अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं का हालचाल जाना।
छात्र-छात्राओं व उनके परिजनों ने भारत सरकार व भारतीय दूतावास के अधिकारियों की प्रशंसा की। वहीं गुन्नौर तहसील के दो छात्र भी यूक्रेन से लौट आए हैं। रविवार को एसडीएम ने दोनों छात्रों के आवास पर पहुंच संवाद दिया। एसडीएम रामकेश सिंह धामा ने कस्बे के छात्र सलमान, गांव भोजपुर निवासी छात्र भगत सिंह व अतुल कुमार के आवास पर पहुंचे और दोनों से बातचीत की।
भाजपाई भी छात्र से मिले
बबराला। भाजपा के जिला मंत्री कुमोद वार्ष्णेय व सोशल मीडिया विभाग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नीरज वार्ष्णेय यूक्रेन से लौटे छात्र मोहल्ला फजेल के छात्र सलमान के घर पहुंचे और हालचाल जाना। इस दौरान छात्र ने सरकार के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन की तारीफ की और कहा कि भारत सरकार हमें अब देश में ही आगे की पढ़ाई पूर्ण करने का अवसर प्रदान करे। इस दौरान छात्रों के अभिभावक नोशे अली, ज्ञानचन्द्र, बीरेश कुमार, कल्लू वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।