फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। अज्ञात कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हादसा मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर गांव ढकारी के निकट हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर गांव ढकारी के निकट अज्ञात कार ने बहजोई से बबराला की ओर से जा रही एक स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला सीमा (27) पुत्री महेश निवासी गांव पहाड़पुर थाना बिल्सी जिला बदायूं गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र त्यागी ने बताया कि जानकारी मिलने पर महिला के पिता समेत दूसरे परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला का अपने पति बबराला निवासी राजीव उर्फ विक्की से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर महिला चंदौसी कचहरी में तारीख कर घर लौट रही थी कि रास्ते में हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें