फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में पात्र लोगों तक पहुंच रही योजनाएं : राखी त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। ब्लॉक बनियाठेर के सभागार में पोषण पंचायत का आयोजन राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत किया गया। इसमें आंगनबाड़ी सहायिका व स्वयं सहायता समूह को कुपोषित बच्चे, गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं व किशोरी-बालिकाओं के बाल विकास सेवा व पुष्टाहार विभाग द्वारा चलाई योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व छह माह पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से पोषण प्रदर्शनी व पोषण रंगोली का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं घर की चौखट को लांघकर अपने हित के लिए कार्य कर रही हैं। वर्तमान में महिलाएं पहले से अधिक सुदृढ़ व आत्मनिर्भर हुई हैं। भाजपा के केंद्र व प्रदेश सरकार के राज में योजनाएं पात्रों के घर की चौखट तक पहुंच रही हैं। पहले महिलाएं घरों से बाहर निकलने में डरती थीं। उन्होंने कहा कि मगर किसी महिला को कोई परेशानी है, तो वह उनके टेलीफोन पर अपनी पीड़ा बता सकती हैं। इसके कार्यक्रम में पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व छह माह पूर्ण कर चुके पांच बच्चों का अन्नप्राशन भी राखी त्यागी द्वारा कराया गया।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी रचना देवी यादव ने कहा कि ब्लॉक में पोषण पंचायत संपन्न होने के बाद हर गांव में पंचायत कराकर आंगनबाड़ी वर्कर के माध्यम से महिलाओं को उक्त जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। गांव में पंचायत का आयोजन ग्राम प्रधान द्वारा कराया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम, बीडीओ अजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, संगीता सिंह, अर्चना अग्रवाल, शहाना खातून, सरोज सैनी, रुपाली, डॉ. अभय कुमार शर्मा, डॉ. शिखा दत्ता, अभिषेक शुक्ला, अमन कुमार सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी सहायिका व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें