फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त जिला मलेरिया अधिकारी से वसूली की शिकायत पर सीएमओ कार्यालय के दो वरिष्ठ लिपिक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय में तैनात दो वरिष्ठ लिपिक पर शासन स्तर से निलंबन की कार्रवाई हुई है। तत्कालीन जिला मलेरिया अधिकारी की शिकायत पर जांच शासन स्तर से कराई गई थी। बुधवार की शाम निलंबन का आदेश जिला मुख्य चिकित्साधिकारी को प्राप्त हुआ है। इसकी पुष्टि जिला मुख्य चिकित्साधिकारी ने की है।
विज्ञापन

निलंबित दोनों वरिष्ठ लिपिक को एडी हेल्थ कार्यालय में संबद्ध किया गया है। 2019 में संभल जिले से जिला मलेरिया अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए बुलंदशहर निवासी हरिओम वर्मा ने आरोप लगाया था कि जिला मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक अरविंद शर्मा और अरविंद पाठक ने जीपीएफ, व अन्य भत्तों की धनराशि निकालने के लिए 80 हजार रुपये की अवैध वसूली की और इसके बाद भी धनराशि भत्तों की नहीं दी गई। जब ज्यादा दवाब बनाया तो दोनों वरिष्ठ लिपिक ने अभद्रता की।
इसी क्रम में शासन स्तर पर शिकायत की गई थी। हरिओम वर्मा ने रुपये देते हुए वीडियो बनाने का दावा भी किया था। जिसको शासन स्तर पर देने की भी बात कही जा रही है। इसी क्रम में जांच संभल जिले के सीडीओ उमेश कुमार त्यागी और एडी हेल्थ मुरादाबाद को दी गई। जांच में आरोप की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट शासन स्तर पर पहुंची तो मंगलवार की देर रात कार्रवाई की गई। बुधवार की शाम को संभल जिला मुख्य चिकित्साधिकारी को मेल द्वारा सूचना प्राप्त हुई है। निलंबन की अवधि में दोनों लिपिक को एडी हेल्थ कार्यालय मुरादाबाद संबंद्ध किया गया है। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि निलंबित कर्मचारियों को गुरुवार को आदेश की कॉपी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें