फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: युवती को अकेली देख घर में घुसा युवक, फिर कर डाली गंदी हरकत.. चीख-पुकार मचने पर धमकी देकर हुआ फरार

Mon, 25 Dec 2023 06:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी अकेली थी। इस बीच गांव का युवक घर में घुस गया और उसने दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 दिसंबर की रात युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। रविवार को पीड़ित युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस को दी तहरीर में युवती की मां ने बताया है कि वह पंजाब में रहकर मजदूरी करती हैं।

विज्ञापन


गांव में बेटी अपनी दादी के पास रहती है। 20 दिसंबर की रात को बेटी घर में अकेली थी।इसी दौरान गांव निवासी युवक घर में घुस आया और उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने इसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।

वहीं चर्चा यह भी है कि इस घटना के बाद गांव में कुछ लोगों ने इसे निपटाने का प्रयास किया लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद ही रविवार को रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

नानी के घर गई युवती से छेड़खानी

संभल थाना क्षेत्र के एक गांव में नानी के घर गई हयातनगर के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। रविवार को हयातनगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी नानी के घर गई हुई थी।

विज्ञापन


21 दिसंबर की दोपहर बेटी नानी के घर से निकलकर अपने मामा के घर जा रही थी। तभी गांव निवासी गौरव ने बेटी को पकड़ लिया और खींचकर ले जाने लगा। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी छेड़खानी करते हुए भाग गया। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी देकर गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें