साले की शादी में गए संभल के मोहल्ला गढ़ी निवासी बबलू (38) की कार बहजोई-चंदौसी मार्ग पर आटा गांव के पास गन्ने लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से घुस गई। हादसे में बबलू की मौत हो गई। जबकि उसका साढ़ू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों लोग बिलारी से रिश्तेदार को छोड़कर लौट रहे थे।
चंदौसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला विकास नगर निवासी विजेंद्र पुत्र रूप सिंह पेशे से किसान है। रविवार को वह थाना बिलारी के गांव जमालपुर में खेत पर आलुओं की फसल में पानी भरने बाइक से गया था। वहां से वापस आते समय शाम सात बजे करीब थाना बनियाठेर के गांव बरौली रुस्तमपुर के पास किसान की बाइक सड़क पर पड़ी बजरी के कारण फिसल गई।
जिससे बाइक सवार किसान सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 घायल को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।