फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: मुंडन कराने जाते समय ट्रैक्टर ट्राली-वैन की टक्कर, 18 घायल

Wed, 01 Jun 2022 02:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

जिला बदायूं थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव पतीशा निवासी धर्मवीर सिंह बुधवार को अपने बेटे हेमंत (पांच वर्ष) का मुंडन संस्कार कराने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से राजघाट गंगा जा रहे थे।
विज्ञापन
संभल में दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के धनारी में मुंडन संस्कार के जाते समय मुरादाबाद आगरा हाईवे पर गांव उधरनपुर के मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली की सामने से आ रही  वैन से टक्कर हो गई। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली व वैन में सवार 1 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जिला बदायूं थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव पतीशा निवासी धर्मवीर सिंह बुधवार को अपने बेटे हेमंत (पांच वर्ष) का मुंडन संस्कार कराने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से राजघाट गंगा जा रहे थे। उनके साथ ट्रैक्टर ट्राली में 30 लोग परिवार, पड़ोस व रिश्तेदार सवार थे। ट्रैक्टर गांव पतीशा निवासी सत्यराम का था और वही चला रहा था।

मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर गांव उधरनपुर के मोड पर सामने से आ रही वैन से ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। वैन में आठ लोग सवार थे। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोग उछल कर सड़क पर गिर पड़े। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार दस लोग व वैन में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को निजी वाहनों से सीएचसी गुन्नौर भिजवाया। वहां उनको उपचारित किया गया। पुलिस ने हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली व वैन को हाइवे से हटाया। सीओ बहजोई गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे, बाद में सीएचसी पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

हादसे में ये हुए घायलः
हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव पतीशा निवासी धर्मवीर, उनका पांच वर्षीय बेटा हेमंत, प्रवीन कुमार पुत्र मुकेश चन्द्र, जुआली पुत्र वंशी, रीना पुत्री सोमवीर, प्रेमलता पुत्री चन्द्रपाल, पिंकी पुत्री मनवीर,  विद्या देवी पत्नी ज्ञान सिंह,  भुवनेश पत्नी राजेश, धर्मवीर पुत्र प्रेमसिंह, गीता पत्नी सुल्तान, थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव नगला चदोई निवासी खेम पाल, थाना आर्यनगर गांव हंसार निवासी प्रेमपाल, वैन में सवार  जिला बदायूं गांव जरेनडा निवासी रूपेश, उत्तराखंड के काशीपुर निवासी नीशू, इस्लानगर के गाव नंगला निवासी सोहनलाल, चंदौसी के आनंद विहार कालोनी निवासी नितिन,  गांव इस्लानगर के गांव नंगला  निवासी मयंक घायल हुए हैं।

 वैन में बरात से लौट रहे थे घर वापसः
बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव नंगला निवासी चंदप्रकाश पुत्र महेंद्र की बरात मंगलवार की रात जुनावई क्षेत्र के गांव घोंसली राजा गई थी। वैन में सवार बराती बुधवार को सुबह वापस लौट रहे थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें