फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: सहेली के घर जा रही युवती का अपहरण, बीस दिन तक बनाया गया बंधक,  पांच युवक और दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 27 Oct 2023 12:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

पुलिस ने युवती को बंधक बनाने वाले सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इनमें से दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप भी है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 20 दिन तक बंधक बनाए रखा। युवती ने बृहस्पतिवार को पांच युवक और दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 27 सितंबर की सुबह व अपनी सहेली के घर जा रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान बाइक सवार दो युवक रूके और उन्होंने आवाज देकर बुला लिया। नशा सुंघाकर बहजोई की एक अंजान जगह ले गए। जहां बाइक सवार दोनों आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद मुरादाबाद ले गए। जहां 20 दिन तक बंधक बनाए रखा और पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता का आरोप है कि दो महिलाएं भी इस घटना में शामिल हैं जिन्होंने बंधक बनाए रखने में मदद की और मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अरशद, आसिम, आशिक, फैज आलम, सोनी, सायरा और जैबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

महिला से छेड़खानी करने का आरोपी को जेल  

हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से छेड़खानी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया था कि वह मंगलवार की दोपहर घर पर अकेली थी।

विज्ञापन


इस दौरान गांव मिलक धुरैटा निवासी ओमवीर घर में घुस आया और उसने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया था। थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की गई थी। बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें