फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दस किलोमीटर तक तलाश कर लौटी टीम, नहीं मिली गंगा में बही छात्रा

Fri, 27 Oct 2023 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के सिसौना गंगा घाट पर स्नान करते समय बही मेरठ के थाना जानी अंतर्गत गांव कुराली निवासी खुशबू (20) पुत्री सुरेंद्र सिंह का तीसरे दिन भी पता नहीं लगा। पीएसी के जवानों ने मोटरबोट से तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। जबकि स्थानीय गोताखोरों ने गंगा के किनारे पर करीब दस किलोमीटर तक तलाशी अभियान चलाया। सूरज ढलने से पहले टीमें वापस लौट गईं। परिजन भी अब काफी मायूस हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि शुक्रवार को गंगा में बही छात्रा की तलाश फिर से कराई जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो मेरठ के गांव कुराली निवासी सुरेंद्र सिंह की रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिसौना डांडा स्थित ससुराल मंगलवार को आए थे। शाम के समय परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहे थे। इस दौरान उनकी बेटी खुशबू बह गई। जिसका तीसरे दिन भी पता नहीं लगा है। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। रजपुरा थाना प्रभारी अमृत लाल ने बताया कि दो दिन से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। टीमों को शुक्रवार को फिर से लगाया जाएगा।
कच्चा घाट ले रहा है लोगों की जान, लगातार उठ रही मांग को जिम्मेदार नहीं सुन रहे


संभल। सिसौना गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। लगातार हर वर्ष हादसे हो रहे हैं। नौजवानों की जानें जा रही हैं इसके बाद भी कच्चे घाट को पक्का नहीं कराया जा रहा है। प्रभारी मंत्री को भी कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। एक सप्ताह पहले जिले में आए प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह को भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सांख्यधर ने ज्ञापन दिया था। उन्होंने मांग उठाई थी कि अनूपशहर गंगाघाट जो संभल में सिसौना गंगा घाट है। उसको पक्का बनवाया जाए। जिससे हादसे रूक सकें और श्रद्धालुओं को सहूलियत मिल सके। भाजपा नेता पहले भी कई बार इस गंगाघाट को पक्का कराने की मांग शासन तक उठा चुके हैं। ग्रामीणों की मानें तो हर वर्ष आठ से दस लोग इस गंगाघाट पर जान गंवा देते हैं। इसके बाद भी शासन प्रशासन की ओर से संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें