फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: पेड़ से लटके मिले युवक व किशोरी के शव, दुपट्टे से बंधे थे दोनों के गले, ऑनर किलिंग या आत्महत्या जांच

Mon, 02 Oct 2023 06:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक और किशोरी के एक ही पेड़ पर शव लटके होने की सूचना के बाद दोनों को कब्जे में ले लिया गया। उनका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों की लंबे समय से जान पहचान थी।
विज्ञापन
हसनपुर में किशोरी और युवक का शव मिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक और किशोरी का शव एक ही पेड़ से लटका मिला। दोनों के बीच लंबे समय से जान-पहचान बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया है। अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या या ऑनर किलिंग की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय पुलिस को दोपहर बाद युवक और किशोरी के शव पेड़ पर लटके होने की सूचना मिली। बताया जाता है कि 20 वर्षीय युवक की 16 वर्षीय किशोरी से पहचान थी। सोमवार की सुबह आठ बजे के करीब किशोरी घर से निकली थी।

दोपहर तक जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश करना शुरू किया था। इसी दौरान किशोरी और उसके प्रेमी का शव एक ही चुनरी के दो अलग-अलग फंदे से पेड़ के सहारे लटके दिखाई दिए। अधिकारियों के अनुसार युवक के परिजनों को प्रेम-प्रसंग की जानकारी थी।
विज्ञापन


उधर, किशोरी के पिता ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ आलोक कुमार सिद्धू का कहना है कि युवक और किशोरी के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।

मामला हत्या है या आत्महत्या इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगी। प्राथमिक पड़ताल में आत्महत्या जैसा मामला प्रतीत हो रहा है। टीम को छानबीन के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें