फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: सड़क किनारे बाइक में पेट्रोल डलवा रहे युवक को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, मौत के बाद परिजनों का थाने पर हंगामा

Sat, 19 Mar 2022 02:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरोनी निवासी नरेश यादव 25 वर्ष पुत्र रामरहीस यादव शुक्रवार की सुबह 11.00 बजे होली पर अपनी ससुराल थाना बहजोई के गांव मादरे जा रहा था, उसी वक्त रास्ते में ये हादसा हुआ...
विज्ञापन
संभल में हुई दुर्घटना के बाद विलाप करते परिजन और इनसेट में मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी थाना क्षेत्र के रजपुरा-बहजोई मार्ग पर गांव सिंहपुर के पास खोखे पर बाइक पर पेट्रोल डलवा रहे युवक को बहजोई की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन शव को बहजोई सीएचसी से लेकर थाने के सामने रख प्रदर्शन करने लगे। परिजन पुलिस पर आरोपी बाइक सवारों को छोड़ने का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान परिजनों की पुलिस से नोक-झोंक भी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरोनी निवासी नरेश यादव 25 वर्ष पुत्र रामरहीस यादव शुक्रवार की सुबह 11.00 बजे होली पर अपनी ससुराल थाना बहजोई के गांव मादरे जा रहा था। जब बाइक सवार युवक नरेश रजपुरा-बहजोई मार्ग पर खोखे पर पेट्रोल डलवा रहा था, तभी बहजोई की ओर रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद परिजन एकत्र होकर बहजोई सीएचसी पहुंच गए और नरेश के शव को लेकर दोपहर दो बजे धनारी थाने के सामने रख प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


सैकड़ों संख्या में प्रदर्शन कर रहे परिजनों व परिचतों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने आरोपी बाइक सवारों को छोड़ दिया है। परिजन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। साढ़े तीन घंटे हंगामा करने के बाद प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मृतक के पिता रामरहीस की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की, फिर परिजनों की सहमति पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था नरेश

धनारी के रजपुरा थाने के गांव हिरोनी निवासी नरेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। नरेश की शादी छह वर्ष पहले नीतू से हुई थी। इस समय तीन वर्ष की पुत्री है। घटना से पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बुआ है। शुक्रवार को नरेश अपनी ददिया सास की मौत के बाद होली पर ससुराल जा रहा था। तभी हादसे में नरेश की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें