चंदौसी। बरेली से मुरादाबाद की ओर जा रही रनथ्रू मालगाड़ी 15 मिनट बदायूं रोड स्थित भैतरी रेलवे फाटक पर खड़ी रही। क्योंकि उस समय अलीगढ़ दिशा आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को प्लेटफार्म पर लिया जा रहा था। इसके बाद मालगाड़ी को मुरादाबाद की ओर गुजारा गया। इस दौरान रेलवे फाटक के दोनों ओर लंबी-लंबी कतारें लग गई। करीब 20 मिनट बाद रेलवे फाटक को खोला गया।
शुक्रवार की दोपहर बरेली से एक मालगाड़ी मुरादाबाद दिशा की ओर रन-थ्रू जा रही थी। इसलिए भैतरी स्थित रेलवे फाटक को 1.10 बजे बंद कर दिया गया। कुछ देर बाद मालगाड़ी भी रेलवे फाटक से गुजरने लगी। मगर अलीगढ़ दिशा से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को प्लेटफार्म पर लेने के लिए मालगाड़ी को रोक दिया गया। जिससे मालगाड़ी रेलवे फाटक बीच खड़ी हो गई। इस दौरान भीषण गर्मी व तेज धूप के कारण रेलवे फाटक दोनों ओर खड़े लोग परेशान हो गए। कुछ लोगों ने रेलवे फाटक के केबिल मैन से जाकर मालगाड़ी खड़ी होने का कारण पूछा। केबिन मैन बताया कि अलीगढ़ दिशा से एक्सप्रेस ट्रेन आने के कारण मालगाड़ी को रोका गया। क्योंकि मालगाड़ी रन-थ्रू जानी है। इसलिए इसे स्टेशन पर नहीं रोका जाएगा। प्लेटफार्म पर ट्रेन पहुंचने के बाद इसके बाद मालगाड़ी को मुरादाबाद दिशा की ओर रवाना कर दिया। जिससे 15 मिनट मालगाड़ी रेलवे फाटक पर खड़ी रही। गुजर जाने पर 20 मिनट बाद रेलवे फाटक को खोला गया। इसके बाद वाहनों में सवार लोगों ने राहत की सांस ली।