फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी की बैठक में 88 लाख रुपए की योजनाओं के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बीडीसी की बैठक में खराब हैंडपंप को ठीक कराए जाने समेत बिजली व कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण करवाए जाने पर जोर दिया गया। इस बीच विभागीय योजनाओं की जानकारी से भी बीडीसी सदस्यों को रूबरू कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में सामुदायिक व व्यक्तिगत शौचालयों समेत पंचायत घर आदि के निर्माण का मुद्दा छाया रहा। सीडीओ उमेश कुमार त्यागी की ओर से सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन किए जाने की बात कही गई। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं को विस्तार से बताया। कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण कराए जाने पर भी जोर दिया गया। बीडीओ के मुुताबिक बीडीसी की बैठक में 88 लाख 40 हजार रुपये के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख डिंपल यादव ने की। बैठक में डीपीआरओ जाहिद हुसैन, बीडीओ रामायण सिंह, सीडीपीओ अजय त्रिपाठी व वीओ रमेश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें