चंदौसी। जिले में चारों विधानसभा सीटों पर मतदान के बाद बहजोई में बबराला रोड स्थित वेयर हाउस में ईवीएम मशीन जमा होंगी। इसके लिए सोमवार यानी 14 फरवरी की शाम पांच से रात दस बजे तक बहजोई में हाईवे पर रूट डायवर्ट रहेगा। बहजोई की ओर देखभाल कर निकलें, ताकि जाम व रूट डायवर्ट की समस्या का सामना न करना पड़े।
इन मार्गों से रूट डायवर्ट कर निकाले जाएंगे वाहन
- अलीगढ़, गुन्नौर बदायूं से आने वाले भारी व्यवसायिक वाहन जिनको मुरादाबाद, संभल, चंदौसी, बहजोई की ओर आना है, वह नूरपुर तिराहे से रजपुरा, गवां, फरीदपुर टिकटा रोड से बेहटा जयसिंह चौराहा बहजोई होकर गंतव्य की ओर जाएंगे।
- हल्के और भारी वाहन जिनको बहजोई, चंदौसी, संभल को जाना है, वह वाहन पाठकपुर तिराहे, फरीदपुर, टिकटा से बेहटा जयसिंह चौराहा बहजोई होकर गंतव्य की ओर जाएंगे।
- मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी व्यवसायिक वाहन, जिन्हें बबराला, अलीगढ़, दिल्ली जाना है। वह सभी वाहन चंदौसी बाईपास बहजोई रोड सिम्स कॉलेज से संभल तिराहा चंदौसी होकर संभल, गवां होकर गंतव्य की ओर जाएंगे।
- चंदौसी ओर से आने वाले सभी वाहन, जिनको धनारी, बबराला की ओर जाना है, वह सभी वाहन संभल तिराहा बहजोई से बेहटा जयसिंह चौराहा बहजोई से रजपुरा होकर गंतव्य की ओर जाएंगे।