फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां/संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के बदायूं-मेरठ मार्ग पर गांव मलिकपुर के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। इसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान करा पीड़ित परिवार को सूचना दी।
विज्ञापन

गांव केसरपुर निवासी आकाश (25) पुत्र गजराम रविवार की रात साढ़े नौ बजे करीब अपनी पत्नी मंजू को गुन्नौर कोतवाली के गांव धीवरपुरा स्थित मायके छोड़ कर गांव लौट रहा था। जैसे ही बदायूं-मेरठ मार्ग पर गांव मलिकपुर के नजदीक पहुंचा तो किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मां सावित्री और पत्नी मंजू का रो रो कर बुरा हाल है। रजपुरा थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खि लाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें