फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अश्लील वीडियो बना वायरल करने के आरोप में चार के विरुद्ध रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर चार युवकों पर अश्लील वीडियो में उसकी बेटी का चेहरा लगाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र की गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 सितंबर की सुबह उसके पति के मोबाइल पर एक युवक का फोन आया। मोबाइल पर युवक ने अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए उसकी पुत्री का अश्लील वीडियो होने की बात कही। इसके बाद महिला बनियाठेर थाने पहुंची और आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी।
महिला का आरोप है कि अश्लील वीडियो में आरोपियों ने एक लड़की के फेस पर उसकी बेटी का फेस लगा दिया और वीडियो को वायरल कर दिया है। इससे उसकी बेटी व उनका अपमान हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव निवासी विजय वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, उमेश कश्यप, नरेश प्रजापति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें