फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जीएसटी बिल बनाने और उधारी न चुकाने पर दंपती के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी निवासी अनुभव जैन ने एक फर्म स्वामी पर फर्जी जीएसटी बिल बनाने और उधारी न चुकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चंदौसी के संभल गेट निवासी बांके बिहारी कांट्रेक्टर एंड सप्लायर के प्रोपराइटर अनुभव जैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मैसर्स स्केनिंग कलर्स फर्म के स्वामी श्रुति अग्रवाल व उनके पति राहुल अग्रवाल हैं। 13 जुलाई 2020 को फर्म के स्वामी ने पांच लाख रुपये उधार लिए थे। यह रकम फर्म के खाते में ट्रांसफर की थी। बाद में दो बार में ढाई लाख रुपये की रकम वापस कर दी गई तथा ढाई लाख रुपये उधार रह गए। वार्षिक रिटर्न जीएसटी-9 फार्म को पोर्टल पर देखने पर जानकारी मिली कि उधार रह गई रकम का भुगतान नहीं हुआ है और उस रकम को 21 दिसंबर 2020 के ई-वेबिल, जीएसटी नंबर के साथ ट्रैक्टरसे माल का आवागमन दिखाया गया। उस माल का आवागमन करने के लिए टोल टैक्स, वैरियर पार नहीं दिखाया और न ही माल खरीदने और बेचने की धर्मकांटे की कोई पर्ची दिखाई गई।
आरोप है कि फर्जी बिलों का सरकारी अभिलेखों में छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी की गई। बाद में उधारी की रकम का तकादा किया तो आरोपी रकम वापस न करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में श्रुति अग्रवाल, राहुल अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी, गलत दस्तावेज पेश करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें