फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में दो और दुकानों पर छापा, 50 हजार जुर्माना भी लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बाजार में एसडीएम ने दो दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दुकानों से थर्माकोल से बने 50 किलो दोना पत्तल व प्लास्टिक के डिब्बे बरामद किए। नगर पालिका की टीम ने सामग्री जब्त कर दोनों दुकानों के स्वामियों पर 50 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम विनय कुमार मिश्र ने गुरुद्वारा मार्ग स्थित दोना पत्तल की दो दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान अनुराग की दुकान से थर्माकोल से बने दोना पत्तल व प्लास्टिक के डिब्बे बरामद हुए। साथ ही प्रवीण कुमार की दुकान से प्लास्टिक से बने डिब्बे जब्त किए हैं। नगर पालिका की टीम ने दोनों दुकानों से 50 किलो सामग्री को कब्जे में लेकर नगर पालिका कार्यालय भिजवाया। नगर पालिका की टीम ने दोनों दुकान स्वामियों पर 25-25 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया। एसडीएम विनय कुमार मिश्र ने दोनों दुकान स्वामियों को आगे से इस तरह की सामग्री नहीं बेचने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें