फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दुकानों पर मारे छापे, चार नमूने भरे, 15 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। प्रशासन की टीम व कृषि अधिकारियों ने जिलेभर में छापामार 30 दुकानों की जांच की। चार दुकानों से डीएपी व यूरिया के नमूने लिए गए। स्टॉक रजिस्टर अधूरा मिलने और रेटलिस्ट न होने पर 15 दुकानदारों को नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को चंदौसी तहसील क्षेत्र में एसडीएम राजपाल सिंह, उप कृषि निदेशक हीरा सिंह जीना ने संयुक्त रूप से छापा मारा। टीम ने प्रेम खाद भंडार बहजोई, तान्या खाद भंडार मझावली से डीएपी, इफ्को केंद्र मझावली से यूरिया का नमूना लिया। इसके अलावा चार दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर अधूरा होने, रेटलिस्ट चस्पा न होने पर दुकानदारों को नोटिस जारी किए। साथ ही सुधार के निर्देश दिए। एसडीएम संभल रमेश बाबू, जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह ने संभल तहसील में छापामारा। पवांसा से खाद का नमूना लिया। टीम ने संभल व गुन्नौर तहसील में छापामार एक नमूना लिया तथा 11 दुकानों को नोटिस जारी किए। दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर अधूरा होने व रेट लिस्ट चस्पा न होने की शिकायत मिली। उन्होंने सुधार के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेकिंग के दौरान दोबारा कमी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिले में 30 दुकानों का निरीक्षण किया है। खाद के चार नमूने लिए गए हैं। उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। जहां स्टॉक रजिस्टर अधूरा था अथवा रेट लिस्ट चस्पा नहीं थी। उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओंकार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें