फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायकों की भर्ती के विरोध में रोजगार सेवकों का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रोजगार सेवक संघ ने ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की भर्ती के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि वह 15 वर्ष से पंचायत स्तर पर कार्य करते आ रहे है। पंचायत सेवक पदों पर उनका समायोजन कराया कराया जाए। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर ओंकार सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार सेवक संघ के लोग 15 वर्षों से कार्य करते चले आ रहे हैं। कई वर्ष से प्रदेश सरकार से समायोजन की मांग ग्राम पंचायत सहायक के पद पर कर चुके हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर कंप्यूटर के पद पर समायोजन करने की मांग न्याय उचित है।
नई नियुक्तियों को तत्काल से रोक लगाते हुए उन लोगों को समायोजित किया जाए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर ओंकार सिंह, नीरज कुमार शर्मा, प्रेम कुमार यादव, मेघराज सिंह, राजवीर सिंह, नफीस अहमद, मुकेश कुमार, रामनिवास, रोहतास, प्रमोद कुमार, रतीभान, प्रेमपाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें