रसूलपुर धतरा में सोमवार को गंगा एक्सप्रेसवे में किसानों के बैनामा से अधिक भूमि अधिग्रहण किए जाने को लेकर किसानों ने कोई कार्य नहीं करने दिया। गंगा एक्सप्रेसवे के अधिकारियों के खिलाफ किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर समाधान की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव के कई किसान ऐसी भी हैं, जिन किसानों का गंगा एक्सप्रेसवे में भूमि अधिग्रहण के लिए बैनामा नहीं हुआ है, उनकी जमीन पर भी गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे पहले भी किसानों ने कार्य का बहिष्कार किया था, इसके बावजूद समाधान नहीं हुआ। किसानों ने मौके पर मशीनों से किए जा रहे कार्य को रुकवा दिया है। विभाग के अधिकारियों और क्षेत्र के लेखपाल को भी मामले की सूचना दी गई है। किसानों ने भी जब तक समाधान नहीं हो जाता तब तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस दौरान किशन पाल यादव, रामवीर यादव, ओमपाल, प्रकाश, सत्यप्रकाश, बाबूराम, सतीश यादव, विपिन सैनी, पन्ना लाल सैनी, हेमराज, सुल्तान सिंह, कुंवरपाल, सुल्तान सिंह यादव, बबलू, हरपाल सैनी, शीतल, सुभाष, भूरे सिंह, रामखिलाड़ी आदि रहे।
तहसील प्रशासन के लेखपाल के द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे में जो भूमि अधिग्रहण कर चिन्हित की गई थी। उसी पर कार्य किया जा रहा है। किसी भी किसान की अतिरिक्त भूमि नहीं ली गई है। यदि किसी किसान को शिकायत है, तो तहसील प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं।
विवेक साहू, हाईवे इंजीनियर सीडीएस