फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी में तीन फरवरी को प्रस्तावित गृहमंत्री का कार्यक्रम स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का चंदौसी में तीन फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित हो गया है। सभी तैयारी पूरी हो गई थी। कार्यक्रम स्थगित होने का कारण तीन फरवरी को मौसम खराब होने के आसार को बताया जा रहा है। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि अब सात फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह के चंदौसी आगमन हो सकता है।
विज्ञापन

चंदौसी में चुनाव प्रचार के लिए गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम होना था। पहले उन्हें 31 जनवरी को आना था। बाद में कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया और तीन फरवरी का कार्यक्रम निर्धारित हुआ था। एसएम डिग्री कॉलेज के मैदान पर हैलीकाप्टर के उतरने के लिए हैलीपैड बनाया गया था। साथ ही कॉलेज के इंडोर स्पोर्ट्स हॉल में सभा की तैयारी थी। इसके अलावा कॉलेज गेट से सुभाष रोड, फव्वारा चौक, कोतवाली से एसएम इंटर कॉलेज के गेट तक जनसंपर्क किया जाना था। मंगलवार शाम को गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को स्थगित किए जाने की सूचना मिली। उनके कार्यक्रम में लगी टीम के मुताबिक, उनके कार्यक्रम के स्थगित होने का कारण मौसम का पूर्वानुमान है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का चंदौसी में चुनाव प्रचार के लिए तीन फरवरी का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब संभावना है कि वह सात फरवरी को चंदौसी आएगी। इसकी सूचना बाद में मिलेगी। - ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिलाध्यक्ष भाजपा संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें