बनियाठेर/चंदौसी। मुरादाबाद आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर के पास किनारे पर खड़े खराब ट्रक से निजी बस का पिछला हिस्सा टकरा गई। अनियंत्रित बस ने सामने से आ रही डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक सहित करीब 20 से अधिक लोग चोटिल हो गए। हाईवे पर डीसीएम पलटने से जाम लग गया। पुलिस जाम खुलवाने में लगीहै।
थाना बनियाठेर के पास मंगलवार की सुबह एक ट्रक हाईवे किनारे पलट गया था। मंगलवार की रात करीब सवा ग्यारह बजे क्रेन ने खराब ट्रक को बाहर निकालकर खड़ा कर दिया। मुरादाबाद दिशा से आ रही निजी बस का पिछला हिस्सा
टकरा गई। अनियंत्रित निजी बस सामने से आ रही सब्जी से भरी डीसीएम से टकरा गया। हादसे में डीसीएम हाईवे पर पलट गया। डीसीएम शाहजहांपुर से मुजफ्फरनगर जा रही थी। निजी बस में करीब 30 लोग सवार थे। हादसे में डीसीएम सवार किसान इजहार (40) रावतपुर जिला शाहजहांपुर, डीसीएम चालक शमशाद (40) निवासी जिला शाहजहांपुर, निजी बस चालक बिजेंद्र (35) निवासी जयपुर राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके अलावा बस में सवार करीब 20 लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए।
तीनों घायलों को सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से चोटिल हुए लोग मौके से ही गंतव्य की ओर चले गए। पुलिस ने उन्हें अन्य वाहनों से भेजा। हादसे में सब्जी से भरी डीसीएम के हाईवे पर पलटने से वाहनों की लाइन लग गई। समाचार लिखे जाने तक जमा लगा था। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के प्रयास में लगी थी।