फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंखार कुत्तों के हमले में घायल काले हिरण की उपचार के बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पवांसा के गांव ठाठी के जंगल में सोमवार की रात खूंखार कुत्तों ने एक और काले हिरन पर हमला कर दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और खूंखार कुत्तों के चंगुल से बमुश्किल हिरन को बचाया। खूंखार कुत्तों केे हमले में हिरन के घायल होने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पशु चिकित्साधिकारी ने हिरण का उपचार किया लेकिन उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह में काले हिरन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक के गांव ठाठी में सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे जंगल में खूंखार कुत्तों ने काले हिरन पर हमला कर दिया था। हमले की आहट पर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और कुत्तों के चंगुल से हिरन को बचाया। लेकिन तब तक हिरन गंभीर रूप से घायल हो गया था। किसानों ने इसकी सूचना पवांसा के पशु चिकित्साधिकारी को दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। खूंखार कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल काले हिरन को अपने कब्जे में लिया।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज गौतम ने घायल हिरन का उपचार शुरू कर दिया। लेकिन मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान हिरन ने दम तोड़ दिया। पशु चिकित्साधिकारी ने सुबह सवा दस बजे काले हिरन का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें