फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की रैली को सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मुरादाबाद में दो दिसंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से चलने का आह्वान किया गया। बुधवार को असमोली क्षेत्र में कई स्थानों पर कांग्रेस के नेताओं ने बैठक कर जन संवाद किया। साथ ही रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश सचिव और संभल जिले के प्रभारी सचिन त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद ने बुधवार को असमोली के रायां बुजुर्ग, ऐंचोड़ा कंबोह, पंसुखा मांडली, कमालपुर आदि गांवों में जगह-जगह जनसंपर्क किया। नुक्कड़ सभाएं की और लोगों से प्रतिज्ञा रैली में अधिक से अधिक संख्या में चलने का आह्वान किया। जिला प्रभारी सचिन त्रिवेदी ने कहा कि संभल जिले से करीब पांच हजार लोग रैली में शामिल होंगे।
मुरादाबाद जाने के लिए 100 बसें लगाई गई हैं और इतनी हीं गाड़ियां हैं। प्रियंका गांधी आम आदमी की लड़ाई लड़ रही है। प्रियंका गांधी के नारे लड़की हूं, लड़ सकती हूं ने प्रदेश की महिलाओं को जागृत कर दिया है। इस दौरान हाजी मरगूब, चुन्नी लाल सैनी, हाजी अनीस, भारती शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें