गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक दस हजार 357 मतदाता बढ़े हैं। जनवरी 2021 में गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 97 हजार 362 मतदाता थे। अब उनकी संख्या बढ़कर चार लाख सात हजार 719 हो गई है।
वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में 14.89 लाख मतदाता सूची में शामिल थे। इस बार पांच साल में जिले में करीब एक लाख दस हजार 870 मतदाता बढ़ गए हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी सूची में अब 15.99 लाख मतदाता हो गए हैं।
संशोधित मतदाता सूची जारी कर दी गई है। विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। आचार संहिता लागू हो गई, संबंधित अधिकारियों को बैनर पोस्टर हटाने के निर्देश दिये गए हैं। शांतिपूर्वक चुनाव कराया जाएगा। -संजीव रंजन, डीएम संभल