फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: मंडल के चार जिलों में एक दिन में 25 कोरोना मरीज मिले, संभल में महिला पुलिस कर्मी संक्रमित

Sun, 02 Jan 2022 09:54 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

अमरोहा जिले में महिला समेत चार और संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 20 साल का युवक भी शामिल हैं। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 15 हो गई है। संभल जिले के कैलादेवी थाने में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ने लगी है। रविवार को सामने आईं जांच रिपोर्टों में मंडल के चार जिलों में 25 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुरादाबाद जिले में 18 लोग और पॉजिटिव पाए गए। इस लहर में मुरादाबाद में एक दिन के कोरोना संक्रमितों को यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 60 हो गई है।

विज्ञापन


अमरोहा जिले में महिला समेत चार और संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 20 साल का युवक भी शामिल हैं। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 15 हो गई है। संभल जिले के कैलादेवी थाने में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी संक्रमित पाई गई है। वह मूल रूप से बिजनौर जिले की रहने वाली है।

विज्ञापन

संभल में इस लहर में हुए आठ केस

इसके अलावा पुलिस रिकॉर्ड में वांछित एक मुल्जिम गिरफ्तारी के बाद जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। जिले में इन दो संक्रमितों के मिलने के बाद इस लहर के कुल केसों की संख्या आठ हो गई है।

आठ में से सात मरीज दूसरे जिलों से

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इन आठ में से सात मरीज दूसरे जिलों के हैं। जिले में जांच के दौरान उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुल्जिम और पुलिस कर्मी के संक्रमण की जानकारी से पुलिस महकमे की चिंता बढ़ गई है। इनके संपर्क वालों की जांच के प्रयास शुरू किए गए हैं। रामपुर में भी रविवार को एक और युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद इस लहर में जिले में संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें