फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के हत्यारोपी मां-बेटे को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव छाबड़ा चौराहे से पुलिस ने महिला की हत्यारोपी मां-बेटे को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर में दो सितंबर को 22 वर्षीय महिला बबली का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। इसमें महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल जनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया था।
मृतक महिला के भाई उदयवीर निवासी गांव मिलक झौंडा थाना मूंढापांडे जिला मुरादाबाद की तहरीर पर बबली के पति, सास, ससुर, देवर व ननद के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार की सुबह 11 बजे छाबड़ा चौराहे से मुखबिर की सूचना पर वांछित चल रहे पति विपिन व सांस कन्यावती को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें