फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट, तमंचा भी निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के बहजोई रोड स्थित एक स्कूल के सामने कुछ छात्रों के दो छात्रों को मारपीट कर घायल कर दिया। छात्रों के बीच मारपीट की घटना के दौरान बहजोई रोड पर यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस दो घायल छात्रों सहित पांच को कोतवाली ले गई। पुलिस ने पांचों छात्रों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 11बजे छात्र प्रशांत निवासी मढवा थाना हजरतनगर गढ़ी, संभल व निखिल चौधरी निवासी उधनपुर थाना बिलारी बाइक से आ रहे थे। तभी बहजोई रोड पर एक निजी स्कूल के बाहर खड़े छात्रों ने दोनों छात्रों को रोक लिया और बातचीत करने लगे। इसी दौरान कुछ अन्य छात्रों ने पहुंच बाइक सवार छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावर छात्रों ने अपने अन्य साथी भी बुला लिए और दोनों छात्रों को जमकर पीटा। इस दौरान एक छात्र ने अपना तमंचा निकाल लिया।
रोड पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मारपीट की घटना के दौरान बहजोई रोड पर यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायल छात्रों सहित अन्य छात्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। मारपीट करने वाले छात्र मौके से फरार हो गए । छात्र प्रशांत व निखिल ने बताया कि वे बहजोई रोड पर अपने साथियों से बात कर रहे थे। तभी कुछ अन्य छात्र आए, और उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

दोनों ने बताया कि आरोपियों को वह नहीं जानते हैं और ना उनका कोई विवाद किसी से हुआ है। पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन अन्य छात्र मारपीट की घटना में शामिल नहीं थे। वह केवल मौके पर खड़े थे। पुलिस ने पांचों छात्रों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें