फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते हुए पोकलेन मशीन पकड़ी, डंपर लेकर चालक भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव मीरपुर साकीपुर के भूड़ इलाके में बालू और मिट्टी का अवैध खनन पकड़ा गया है। यह कार्रवाई खनन अधिकारी ने पुलिस के साथ की है। ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई की गई है। मौके से डंपर लेकर चालक भाग गए लेकिन पोकलेन मशीन को कब्जे में ले लिया है। सीज की कार्रवाई कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह अवैध खनन मुरादाबाद के खनन माफिया करा रहे थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इस इलाके में काफी समय से खनन किया जा रहा है। पहले मिट्टी का खनन करते हैं बाद में रेत निकालकर ले जाते हैं। जगह-जगह 20 से 30 फीट गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। पुलिस का ध्यान नहीं रहता और खनन विभाग के जिम्मेदार सुध लेने नहीं आते है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे खनन अधिकारी सुमेंद्र कुमार तिवारी ने असमोली थाने की पुलिस के साथ गांव मीरपुर साकीपुर के भूड़ इलाके में खनन करते हुए पोकलेन मशीन पकड़ी है।
खनन अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिली थी। इसी आधार पर मौके पर छापेमारी की है। डंपर तो कोई नहीं मिला है लेकिन पोकलेन मशीन पकड़ी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से खनन किया जा रहा है। मिट्टी और सफेद बालू का खनन करते हैं। मुरादाबाद के खनन माफिया पट्टा होने का हवाला देते हैं और ग्रामीण विरोध करते हैं तो धमकाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के जानकारी से पुलिस और खनन विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भूड़ इलाके को माफियाओं ने गड्ढों में तब्दील कर दिया है। जबकि एनजीटी ने पोकलेन मशीन से तो पट्टे वाले खनन पर भी रोक लगा दी है। असमोली थाना इलाके में अवैध खनन पोकलेन मशीन से किया जा रहा है। मालूम हो जिलाधिकारी संजीव रंजन ने एक सप्ताह पहले ही खनन पर सख्ती करने के आदेश सभी थाना प्रभारियों को दिए थे। इसके बाद भी असमोली इलाके में खनन पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें