संभल। दमा-दम मस्त कलंदर गीत पर श्री कल्कि महोत्सव में मौजूद लोग झूम उठे। पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद राधे-राधे बोल चले आएंगे बिहारी भजन की प्रस्तुति पर महिलाएं झूम गईं। दर्शकों ने भी गायिका के साथ भजन दोहराया। इस दौरान जय श्री कल्कि के जयघोष भी लगाए गए।
बुधवार की रात मुंबई से आईं गायिका रूपाली शर्मा ने आते ही जय श्री कल्कि का जयघोष लगाया और इसके बाद एक के बाद एक प्रस्तुति दी। दमा-दम मस्त कलंदर गीत के बाद राधे-राधे भजन की प्रस्तुति दी। इसके बाद रात श्याम सपने में आए दईया पी गए सारारारा, सारी दुनिया से हम बेगाने हैं, हम कल्कि वाले के दीवाने हैं। इसके बाद दुनिया है मेरे पीछे और मैं तेरे पीछे, मेरे रश्के कमर, तुने नजर से पिलाई मजा आ गया गीत से समां बांधा। कलाकारों की प्रस्तुति की दर्शकों ने सराहना की।
इस दौरान स्वामी कल्याणदेव जी महाराज, स्वामी अवधेशानंद जी महाराज, स्वामी रामदेव जी, लवकुश शर्मा, सुधीर चाहल, कल्कि धाम के प्रवक्ता गणेश ईशू प्रखर, हेमन्त सिंह परिहार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, गौरव दीक्षित, सुधीर त्यागी, कपिल त्यागी, गौरव यादव, कपिल त्यागी, नरेंद्र शर्मा, सत्यानन्द, संजीव त्यागी, पंकज गुप्ता, अरुण त्यागी, निशांत त्यागी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।