फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर हेड टैंक के लिए पालिका को है एक बीघा जमीन की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। नगर में पेयजल आपूर्ति को लेकर ओवर हेड टैंक के निर्माण के लिए पालिका परिषद को एक बीघा जमीन की तलाश है। बीते एक वर्ष से पालिका को ओवर हेड टैंक के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। यह हाल तब है जबकि करीब साल भर पहले नगर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एक ओवर हेड टैंक की दरकार है।
विज्ञापन

नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए पालिका परिषद दफ्तर परिसर में 15 लाख लीटर क्षमता का ओवर हेड टैंक बना हुआ है। फिलहाल नगर में ग्यारह सौ से अधिक पेजयल कनेक्शन हैं। अब अकेले ओवर हेड टैंक के चलते नगर के बाहरी इलाकों में बनी पाइप लाइन में पानी पूरे प्रवाह के साथ नहीं पहुंच पाता। इससे इन इलाकों के उपभोक्ताओं को पेजयल आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं मिल पाती है।
यह बात दीगर है कि पाइप लाइन रिचार्ज करने के लिए पालिका की ओर से रेलवे स्टेशन रोड पर एक नलकूप लगवाया गया था। जिले के लिए नामित किए गए नोडल अधिकारी की ओर से भी पालिका परिषद को नगर में बढ़ती आबादी और पेयजल की मांग देखते हुए एक ओवर हेड टैंक और बनवाए जाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

बावजूद इसके अभी तक ओवर हेड टैंक नहीं बन सका है। वहीं पालिका का कहना है कि बीते वर्ष बोर्ड बैठक में पालिका के ओवर हेड टैंक बनवाए जाने को लेकर सहमति मिल गई थी। इसके लिए जल निगम को पत्र भी भेज दिया गया था। इसके लिए जल निगम की ओर से करीब एक बीघा से अधिक जमीन की डिमांड की गई थी। इसके बाद जल निगम के अफसरों को एक-दो स्थानों पर जमीन भी दिखाई गई, लेकिन वह जल निगम को पर्याप्त नहीं लगी। फिलहाल जमीन की तलाश की जा रही है। जल निगम के मुताबिक जमीन मिलने पर ओवर हेड टैंक के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
जरूरत के मुताबिक नहीं मिल पाता पानी
बहजोई। पालिका की ओर से नगर में सुबह को एक घंटे तथा दोपहर व शाम को आधा-आधा घंटे तक पानी की आपूर्ति की जाती है। बावजूद इसके नगर के बाहरी इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को इतनी देर भी जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल पाता। यदि एक और ओवर हेड टैंक बन जाए, तो पेयजल आपूर्ति में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें