फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई- रजपुरा मार्ग पर गांव सिंहपुर के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना धनारी क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी रोहताश सिंह (45), गांव के ही हरनारायण (45) के साथ किसी काम से आर्थल गए थे। देरशाम करीब साढ़े आठ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के पास ही चामुंडा देवी मंदिर के पास बाइक रोक ली और बात करने लगे। इस दौरान सामने से तेजी गति में आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रोहताश सिंह, हरनारायण, दूसरी बाइक पर सवार पर थाना बहजोई गांव रमपुरा निवासी अजयपाल (20), उनका साथी गांव निवासी बिजेंद्र सिंह (25) घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल रोहताश, हरनारायण व अजय सिंह को एंबुलेंस से सीएचसी बहजोई ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने रोहताश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें